उपखंड अधिकारी बानसूर की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपखंड कार्यालय बानसूर में नगर पालिका क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था, स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण और पार्किंग व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी ने ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने, स्थाई-अस्थाई अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने के लिए कार्य योजना बनाने और पार्किंग की सार्वजनिक रूप से व्यवस्था करने के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या से आमजन को राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका बानसूर, पुलिस उप अधीक्षक बानसूर, विकास अधिकारी बानसूर और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बानसूर उपस्थित रहे।
