मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सात तलाई में सड़क हादसे में घायल राहुल की सुबह 10:00 बजे मौत।बड़वानी जयस ने कहा,,जय जोहार अभिवादन का अपमान भोपाल के पुलिस अधिकारी पर अंपायर की मांग। FiRप्रशासन की सख्ती, जनकल्याण की सौगात और प्रकृति संरक्षण का संकल्प – पांढुर्णा में एक ही दिन में हुईं सात बड़ी पहलसमय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने की विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षाग्राम नीलकंठ में अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर आबकारी विभाग की दबिश 200 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, 20 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्तजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियागरबा महोत्सव के नाम पर भ्रामक पोस्टर वायरल, महाविद्यालय प्रशासन ने किया खंडनभलुआ टोला हनुमंत नगर के निवासियों ने ओबरा नगर पंचायत को ज्ञापन दियाजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियामतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष अभियान, प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को लगेंगे शिविरसात तलाई में सड़क हादसे में घायल राहुल की सुबह 10:00 बजे मौत।बड़वानी जयस ने कहा,,जय जोहार अभिवादन का अपमान भोपाल के पुलिस अधिकारी पर अंपायर की मांग। FiRप्रशासन की सख्ती, जनकल्याण की सौगात और प्रकृति संरक्षण का संकल्प – पांढुर्णा में एक ही दिन में हुईं सात बड़ी पहलसमय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने की विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षाग्राम नीलकंठ में अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर आबकारी विभाग की दबिश 200 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, 20 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्तजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियागरबा महोत्सव के नाम पर भ्रामक पोस्टर वायरल, महाविद्यालय प्रशासन ने किया खंडनभलुआ टोला हनुमंत नगर के निवासियों ने ओबरा नगर पंचायत को ज्ञापन दियाजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियामतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष अभियान, प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को लगेंगे शिविर
Sonbhadraउत्तर प्रदेशधार्मिक

रामलीला में मंचित हुआ राम सीता का दिव्य विवाह का दिव्य प्रसंग

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मैदान में 125वें वर्ष की गौरवशाली परंपरा के साथ आयोजित हो रही ऐतिहासिक रामलीला के छठवें दिन ‘आदर्श श्री रामलीला मंडल पिपलेश्वर…

रामलीला में मंचित हुआ राम सीता का दिव्य विवाह का दिव्य प्रसंग
WhatsApp Facebook

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मैदान में 125वें वर्ष की गौरवशाली परंपरा के साथ आयोजित हो रही ऐतिहासिक रामलीला के छठवें दिन ‘आदर्श श्री रामलीला मंडल पिपलेश्वर धाम (सिंगरौली)’ के कुशल एवं अनुभवी कलाकारों ने भगवान श्री राम और माता सीता के पावन विवाह के साथ-साथ चारों भाइयों के विवाह प्रसंग का अत्यंत सजीव, मनमोहक और भावपूर्ण मंचन किया।

महर्षि विश्वामित्र के आदेश से जनकपुरी में चारों राजकुमारों के भव्य परिणय उत्सव के दृश्यों को इतनी जीवंतता के साथ प्रस्तुत किया गया कि पूरा रामलीला मैदान 'जय श्री राम' और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि राजा जनक द्वारा अयोध्यापति राजा दशरथ को शुभ संदेश भेजा जाता है।

इसके पश्चात राजा दशरथ भव्य बारात लेकर मिथिलापुरी पहुंचते हैं, जहां राजा जनक और जनकपुरी वासियों द्वारा बारात का अभूतपूर्व स्वागत-सत्कार किया जाता है। शास्त्रीय विधि-विधान के साथ गुरु वशिष्ठ और महर्षि विश्वामित्र के मार्गदर्शन में भगवान श्री राम का विवाह माता सीता के साथ, राजकुमार लक्ष्मण का विवाह उर्मिला के साथ, राजकुमार भरत का माण्डवी के साथ और राजकुमार शत्रुघ्न का विवाह श्रुतकीर्ति के साथ संपन्न होता है।

विवाह के पावन दृश्य पर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर पुष्प वर्षा करने लगे और संपूर्ण वातावरण भजनांजलि व बधाइयों से संगीतमय हो उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप सदर विधायक भूपेश चौबे, अध्यक्ष पवन जैन, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, डॉक्टर धर्मवीर तिवारी, अनिल द्विवेदी, विमल अग्रवाल, चंदन केसरी, राम प्रसाद यादव, चंद्र कुमार केजरीवाल, राजेश जायसवाल और विनय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।