मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर

हमीरपुर।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF), हमीरपुर की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की…

हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर
WhatsApp Facebook

हमीरपुर।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF), हमीरपुर की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, माननीय विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, माननीय राज्यसभा सांसद एवं लोकसभा सांसद के प्रतिनिधियों सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उत्तर प्रदेश जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (तृतीय संशोधन) नियमावली-2025 के प्रावधानों के अंतर्गत न्यास निधि के प्रभावी उपयोग, वार्षिक एवं पंचवर्षीय कार्ययोजना तथा जनपद के विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं प्राप्त विकास प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की धनराशि का उपयोग पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्यास निधि से खनन प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को विकास योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी सदर श्री अभिषेक कुमार, जिला खान अधिकारी श्री विकास परमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।