कोटपूतली। आदर्श सैनी समाज, सैनी विकास संस्था (संगठन) रजि.
एवं राजस्थान प्रदेश माली/सैनी महासभा रजि. के संयुक्त तत्वावधान में 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में 7 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम शिव मंदिर वाली बावड़ी, सैनी समाज भवन के पास, आदर्श नगर, कोटपूतली में आयोजित होगा।
सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। आयोजकों ने समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने की अपील की है।
