मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
Gondaउत्तर प्रदेशधार्मिक

नव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ धानेपुर का वातावरण

गोंडा। जिले के नगर पंचायत धानेपुर में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। नैमिषारण्य धाम से पधारीं पूज्या…

नव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ धानेपुर का वातावरण
WhatsApp Facebook

गोंडा। जिले के नगर पंचायत धानेपुर में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। नैमिषारण्य धाम से पधारीं पूज्या देवी मोहिनी किरण शुक्ला जी के श्रीमुख से भगवान श्रीराम की पावन कथा का रसपान कर भक्तजन भावविभोर हो उठे।
कथा के प्रथम दिवस सर्वप्रथम मंगलाचरण एवं प्रभु श्रीराम के चरणों में वंदना की गई। इसके पश्चात श्रीरामचरितमानस की महिमा और उसके आध्यात्मिक महत्व का सुंदर वर्णन किया गया। पूज्या देवी जी ने बताया कि श्रीरामचरितमानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, आदर्श परिवार, मर्यादा, त्याग, प्रेम, सेवा और धर्म का अनुपम संदेश देने वाला दिव्य ग्रंथ है।
प्रथम दिवस की कथा में मानस महात्म्य, भगवान श्रीराम के नाम की महिमा, गुरु वंदना, संत महिमा तथा शिव-पार्वती संवाद एवं श्रीराम कथा के दिव्य महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास जी ने श्रद्धालुओं को समझाया कि श्रीराम कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में सदाचार, संस्कार और भक्ति का संचार करता है। प्रभु श्रीराम का चरित्र प्रत्येक व्यक्ति के लिए आदर्श जीवन की प्रेरणा है।
इस अवसर पर नैमिष धाम से पधारीं पूज्या अनुष्का तिवारी जी के मुखारविंद से प्रस्तुत भगवान श्रीराम के सुंदर-सुंदर भजनों ने भक्तों का मन मोह लिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से संपूर्ण कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।

नव दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिवस धानेपुर क्षेत्र के समस्त भक्तगण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ कथा का आनंद लिया और आयोजन को सफल एवं मंगलमय बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।