मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने ₹302 करोड़ की बाईपास परियोजना के निर्माणाधीन बेतवा एवं यमुना पुलों का किया स्थलीय निरीक्षणबड़ी खबर: यूपी में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट तेज, 30 सितंबर को घोषणा की चर्चाओं से ग्रामीण राजनीति में हलचलबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने ₹302 करोड़ की बाईपास परियोजना के निर्माणाधीन बेतवा एवं यमुना पुलों का किया स्थलीय निरीक्षणबड़ी खबर: यूपी में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट तेज, 30 सितंबर को घोषणा की चर्चाओं से ग्रामीण राजनीति में हलचल
Sonbhadraउत्तर प्रदेशधार्मिक

घघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गई

घघरी (सोनभद्र), 27 सितंबर 2026। घघरी ग्राम पंचायत के बाजार में रविवार को वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के तहत आगामी मां दुर्गा पूजा एवं श्री आदर्श रामलीला मंचन…

घघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गई
WhatsApp Facebook

घघरी (सोनभद्र), 27 सितंबर 2026। घघरी ग्राम पंचायत के बाजार में रविवार को वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के तहत आगामी मां दुर्गा पूजा एवं श्री आदर्श रामलीला मंचन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक वर्तमान ग्राम प्रधान (प्रशासक) श्री कृष्णानंद सोनी की अध्यक्षता एवं श्री अशोक सिंह खरवार की अगुवाई में दोपहर 12 बजे संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की सर्वसम्मति से श्री आदर्श रामलीला समिति, घघरी-2026 के पदाधिकारियों का चयन किया गया तथा आगामी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में प्रदीप कुमार पटेल को अध्यक्ष, अशोक कुमार खरवार को कोषाध्यक्ष, लालती देवी प्रजापति को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार प्रजापति को उपकोषाध्यक्ष, संजय कुमार सोनी को महामंत्री, रामेश्वर प्रसाद शर्मा को संरक्षक तथा उमा प्रसाद गुप्ता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा समिति में विभिन्न कार्यकारी एवं अन्य पदों पर सदस्यों का चयन किया गया।

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ/उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद 11 अक्टूबर, रविवार की शाम कलश यात्रा एवं मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना होगी।

वहीं 19 अक्टूबर, सोमवार को नवमी तिथि पर कन्या पूजन, 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन तथा 21 अक्टूबर, बुधवार को माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। समिति के प्रमुख कार्यकारी सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्षों की अपेक्षा रामलीला एवं मां दुर्गा पूजा का आयोजन और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से कराने का प्रयास किया जाएगा।

इसका उद्देश्य घघरी सहित आसपास के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ना है। बैठक में समिति में युवाओं सहित सभी वर्गों को सहभागिता देने पर जोर दिया गया।

आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। बैठक में विनय गुप्ता, हंसराज, राजेश कुमार गुप्ता, काशीराम गुप्ता, राम सुंदर खरवार, अयोध्या प्रसाद, कमलेश कुमार गुप्ता, राम भजन, जवाहर, सोहर सिंह, भगवान दास, राजेंद्र, विजय पटेल, सोमारु प्रसाद, देव कुमार, रामचंद्र, सुमित कुमार गोंड सहित क्षेत्र के तमाम ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।