मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
Jaunpurउत्तर प्रदेशक्राइम

जौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​जौनपुर (संवाददाता: मनोज कुमार) जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित कोटिला गांव में रविवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब भेला बस स्टॉप के पास एक बगीचे में बेल के पेड़ से संदिग्ध…

जौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
WhatsApp Facebook

​जौनपुर (संवाददाता: मनोज कुमार)
जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित कोटिला गांव में रविवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब भेला बस स्टॉप के पास एक बगीचे में बेल के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटकता पाया गया। मृतक की पहचान ऊंचगांव निवासी 37 वर्षीय संतोष गौतम के रूप में की गई है।

संतोष कम्मरपुर मोड़ पर 'एसकेएस डिजिटल लाइब्रेरी' चलाता था और बीते 3 जुलाई से रहस्यमयी ढंग से गायब था। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का खुला आरोप लगाया है।

​कोचिंग जा रहे छात्रों ने देखा शव, मौके पर जुटी भीड़
​घटना का खुलासा रविवार की सुबह तब हुआ जब गांव के कुछ बच्चे कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। बगीचे में पेड़ से लटकते शव को देखकर बच्चों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही संतोष के परिजन भी पहुंच गए और शव की पहचान होते ही चीख-पुकार मच गई। ​ढाई महीने से खुद तलाश रहे थे परिजन
​परिजनों के मुताबिक:
​संतोष अपने पिता अलगू गौतम का छोटा बेटा था और अविवाहित था।

​3 जुलाई की रात वह अचानक घर से लापता हो गया था। ​परिवार के लोग बदनामी या किसी अन्य डर से पुलिस में सूचना दिए बिना अपने स्तर पर ही उसकी तलाश कर रहे थे।

​घर से महज तीन किलोमीटर के दायरे में इतने दिनों बाद शव मिलने से पूरा परिवार गहरे सदमे और आक्रोश में है। ​क्षेत्राधिकारी ने किया मौका-मुआयना, जांच तेज
​वारदात की सूचना मिलते ही नवागत सीओ प्रतिमा वर्मा और पट्टीनरेन्द्रपुर चौकी प्रभारी सुरेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर सभी संभावित कोणों से जांच शुरू कर दी गई है; मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।