A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर: पति के लापता होने को लेकर महिला ने एसपी से लगाई गुहार

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। पति के लापता होने को लेकर सुलोचना ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पति की तलाश कराने और उसे बरामद कराने की गुहार लगाई है। शिकायत पत्र के मुताबिक, सुलोचना की शादी धर्मेंद्र वर्मा निवासी खाईंपार, थाना बांदा कोतवाली नगर, जनपद बांदा से हुई है। महिला का आरोप है कि 8 अगस्त 2026 को उसके पति धर्मेंद्र वर्मा को साढ़ थाना क्षेत्र, कानपुर नगर की पुलिस भरखरी गांव से अपने साथ ले गई थी।

महिला ने बताया कि इसके बाद से धर्मेंद्र का कोई पता नहीं चल रहा है। उनके मोबाइल नंबर पर लगातार घंटी जा रही है, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया जा रहा। महिला ने इस संबंध में थाना बिंवार, हमीरपुर और थाना साढ़, कानपुर नगर में भी सूचना दिए जाने की बात कही है।

Related Articles

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि उसके पति को किसी मामले में फंसाया जा सकता है। उसने बताया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब महिला है और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब पांच वर्ष और एक वर्ष है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से पति धर्मेंद्र वर्मा को तलाश कर उसे सुपुर्द किए जाने की मांग की है।

Show More
Back to top button