A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :फिल्म पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। फिल्म यादव जी की लव स्टोरी से आहत होकर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है। महासभा को आरोप है की फिल्म में समाज को बांटने नफरत पैदा करने का कुत्सत प्रयास किया गया है। इससे समाज में वैमनस्पता पैदा होगी। मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुघर सिंह यादव के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर फिल्म को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने की जोरदार मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता रामनारायण यादव, जिला महासचिव रमाशंकर आचार्य जी, बदलू फौजी, नंदकिशोर यादव, नीलम यादव, पूरन सिंह यादव, अशोक कुमार यादव, लोकेंद्र यादव, बाबू सिंह, नंदराम यादव, वीर सिंह यादव, राजू यादव, शिवबहादुर, केशवदास यादव, ध्रुव यादव आदि शामिल रहे।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!