A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :हाईवे की पटरी पर अतिक्रमण के कारण लगता है जाम

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे 34 स्थानीय दुकानदारों के अतिक्रमण कर लेने से कस्बे में प्रतिदिन जाम का झाम उत्पन्न हो रहा है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक कस्बे में जाम लगने से लोग परेशान रहे। इस समस्या से कस्बा वासी भी परेशान हैं।

कानपुर सागर नेशनल हाईवे 34 कस्बे के मध्य से गुजरता है। कस्बे का मुख्य बाजार हाईवे के दोनों तरफ है। बस स्टाप से पशु बाजार चौराहा तक हाईवे की पटरी पर दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। तमाम दुकानदार ठेलिया वालों से दुकान के सामने खड़ा कराने के नाम पर धनराशि वसूल करते हैं। पटरी में अतिक्रमण होने से आए दिन जाम लगता है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक बाजार में जाम लगा रहा। इससे राहगीर परेशान रहे। जाम में परिवहन निगम की बसों के अलावा स्कूली बसें एंबुलेंस आदि भी फंसी रही। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य का कहना है कि अस्थाई अतिक्रमण हटवाना नेशनल हाईवे की जिम्मेदारी है। हाईवे की टीम को पटरी पर अस्थाई अतिक्रमण हटवाना चाहिए।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!