A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

बिगड़ी विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा डीएम से शिकायत   मामला मंझनपुर पावर हाउस के टेनशाह आलनाबाद का

बिगड़ी विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा डीएम से शिकायत 

 मामला मंझनपुर पावर हाउस के टेनशाह आलनाबाद का

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र/अखंड भारत न्यूज़ 

कौशाम्बी । तीन सालों से लगातार आए दिन खराब हो रही विद्युत व्यवस्था से अजीज आकर ग्रामीणों ने पावर हाउस मंझनपुर में हल्ला बोल दिया। जब जेई से बात नहीं बनी तो ग्रामीणों ने पावर हाउस गेट पर ही ताला मार दिया। मामले में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के पास पहुंचकर शिकायत की जिस पर जिला अधिकारी ने 24 घंटे के अंदर मामले को हल कराए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

Related Articles

 

बताते चलें कि मंझनपुर पावर हाउस के टेनशाह आलनाबाद गांव में 1000 से अधिक कनेक्शन होने के बाद भी महज 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से कम चलाया जा रहा है इसके चलते आए दिन यह ट्रांसफार्मर बिगड़ जाता है ग्रामीणों का कहना था कि अब जब 10 दिनों से यह ट्रांसफार्मर बिगड़ा है तब उसे बदलकर के 63 केवीए या फिर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए इसी बात की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे थे जब मामले में जेई चन्द्रिका मौर्य द्वारा कोई समुचित उत्तर नहीं दिया गया तो भन्नाए ग्रामीणों ने पावर हाउस गेट पर ही ताला मार दिया बाद में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था ठीक कराए जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने 24 घंटे के अंदर गांव की विद्युत व्यवस्था को ठीक कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पुष्पेंद्र पांडे, गंगा प्रसाद, राजा मिश्रा, राजा सिंह, राजाराम, राजपूत, पुरुषोत्तम, मनीष, मुनीश अग्रहरि, शंकर लाल, जानू, हीरामणि सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!