ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद रामपुर कोतवाली स्वार
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वार पुलिस अलर्ट, सीओ सोनम सिंह और कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने चौकीदारों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
देखिए रामपुर से जिला संवाददाता मनदीप कम्बोज की विशेष रिपोर्ट

स्वार। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली स्वार में क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा ने सभी चौकीदारों की बैठक ली।
बैठक में अधिकारियों ने चौकीदारों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।
सीओ सोनम सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी चौकीदार पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

