मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :ऑटो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल

हमीरपुर :ऑटो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बिवांर रोड स्थित सिलौली गांव के पास बुधवार को ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गुड़ा गांव निवासी श्यामलाल (68) और करहिया निवासी रमजानी (28) को जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमजानी का उपचार जारी है।

इस हादसे में सिलौली निवासी कल्लू (17), स्वदेश (32), शाहीन बानो 35 वर्षीय तथा राजू 35 वर्षीय खंडेह निवासी भी घायल हुए हैं। मृतक श्यामलाल किसी कार्य से कम्हरिया जा रहे थे। वो अपने पीछे परिवार में पत्नी और पुत्र को रोता हुआ छोड़ गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

मौदहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।