मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 160 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ विवाह

हमीरपुर :मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 160 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ विवाह
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर, 29 जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को जनपद हमीरपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज, कुछेछा में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न विकास खंडों के कुल 160 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।

समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है, जो सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करती है।

कार्यक्रम में सदर विधायक श्री मनोज प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार श्री राघवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री हिमांशु अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर श्रीमती श्वेता तिवारी, खंड विकास अधिकारी कुरारा श्री ज्ञान प्रकाश, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में श्री ब्रज किशोर गुप्ता भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सर्वेश द्विवेदी एवं श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रहीं तथा नवदंपतियों एवं उनके परिजनों में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला।