A2Z सभी खबर सभी जिले कीसागर

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक पहुंचे रानगिर , देवी हरसिद्धि की पूजा अर्चना कर जिले की सुख समृद्धि की प्रार्थना

रामनवमी मेला की देखीं व्यवस्थाएं

सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के साथ रानगिर पहुंचे जहां उन्होंने देवी मां हरसिद्धि की पूजा अर्चना कर जिले की समृद्धि की प्रार्थना की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री गोविंद दुबे, एस डी ओ पी श्री प्रकाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उन्होंने चल रहे मेला की व्यवस्थाएं देखी एवं आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने निर्देश दिए की अष्टमी एवं नवमी पर लगने वाले मेले पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे। उन्होंने कहा कि पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाए एवं संपूर्ण मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखें।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि मेला में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा एवं 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने मेला स्तर पर लगी दुकानों के संचालकों से अपील भी की सभी संचालक अपने निर्धारित स्थान पर ही दुकानों का संचालन करें। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने पार्किग स्थल का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!