A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:न्यायाधीश के निर्देश पर जिला कारागार का निरीक्षण

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जिला कारागार के सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता व विधिक सहायता संबंधी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश जेल प्रशासन को दिए।

 

Related Articles

निरीक्षण में जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा, जेलर आनंद, डिप्टी जेलर देवेन्द्र कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सचिव ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि बिना अधिवक्ता वाले बंदी पैनल वकील की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने भविष्य में भी नियमित निरीक्षण किए जाने की बात कही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!