A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:चकबन्दी चौपाल के माध्यम से चकबन्दी से संबंधित कुल 45 वादों का किया गया निस्तारण 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देशन में बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी पैगाम हैदर एवं चकबन्दी अधिकारी की उपस्थिति में समास्या के समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसुनवाई करते हुए ग्राम छांनी पंचायत मुस्करा तहसील मौदहा जिला हमीरपुर के पंचायत भवन में आयोजित चकबन्दी चौपाल के माध्यम से चकबन्दी से संबंधित कुल 45 वादों का निस्तारण किया गया।

Related Articles

उक्त वादों का निस्तारण बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी की उपस्थिति में चकबन्दी अधिकारी जिज्ञासु कुमार पुस्कर, चकबन्दी लेखपाल अनुराग सिंह एवं रामसुमेर के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र, स्थानीय निवासी सिद्धगोपाल, प्रहलाद, सुल्तान, गोकुल प्रसाद, जसीराम, सियाराम, आदि उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!