मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

, जनपद औरैया में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा 16 तारीख को निकलेगी नगर वासियों पर प्रभु जगन्नाथ अपनी कृपा बरसाएंगे,

WhatsApp Facebook

खबर जनपद औरैया से प्रभु जगन्नाथ जी की विशाल नगर भ्रमण शोभायात्रा 16 जुलाई को ० मनोहारी रथ पर सवार प्रभु जगन्नाथ जी भक्तों पर बरसाएंगे अपनी कृपा
० यात्रा को सफल बनाने हेतु सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️ समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया व महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की संयुक्त आवश्यक बैठक क्रॉनिक एकैडमी, औरैया में संपन्न हुई, बैठक में गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्रभु जगन्नाथ जी की विशाल नगर भ्रमण धार्मिक शोभा यात्रा धूमधाम से निकालने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में “सखी ग्रुप” की प्रभारी बबिता ने बताया कि प्रभु जगन्नाथ जी की विशाल शोभा यात्रा दिनांक 16 जुलाई दिन गुरुवार को फूलमती मंदिर से दोपहर 2 बजे वृंदावन के मशहूर कलाकारों के मनोहारी नृत्यों की प्रस्तुतियों व साथ गाजे-बाजे की मधुर धुन के साथ शहर के प्रमुख मार्गो में धूमधाम से निकाली जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक भारतीय जनता पार्टी-औरैया के नगर महामंत्री कपिल गुप्ता, डॉ. अनूप बिश्नोई व पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा प्रभु जगन्नाथ जी की वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत झंडी दिखाकर नगर भ्रमण शोभायात्रा यात्रा फूलमती मंदिर, औरैया से प्रारंभ होकर शहीद पार्क रोड, सुभाष चौक, संजय गेट संकट मोचन मार्ग, लेडीज मार्केट, सदर बाजार, तहसील चौराहा होते हुए फूलमती मंदिर पर प्रसाद वितरण के साथ शोभा यात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि शोभा यात्रा के माध्यम से प्रभु जगन्नाथ जी के भक्तों को प्रभु दर्शन व उनके आशीर्वाद का इंतजार रहता हैं, उन्होंने बताया की शहर के श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का जलपान व पुष्प वर्षा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा, उन्होंने समिति परिवार, धार्मिक विचारधारा रखने वाले शहर व समाज के बंधुओं, महिला शक्ति व युवाओं तथा प्रभु जगन्नाथ जी के भक्तों से उपरोक्त धार्मिक यात्रा में समय से सम्मिलित होने की अपील की हैं। बैठक में में प्रमुख रूप से शाखा की प्रभारी बबिता गुप्ता, सुनीता चौबे, अर्चना बिश्नोई, मंगला शुक्ला, पायल पोरवाल, प्रिया गुप्ता, दामिनी गुप्ता, मधु बिश्नोई, गुड्डन गुप्ता, सपना गुप्ता, माधुरी गुप्ता पूर्व अध्यक्ष मधु शर्मा, सुनीला गुप्ता, डॉ.उपेंद्रनाथ मिश्रा, डॉ.शिव कुमार सोनी, शिक्षक अनुराग गुप्ता, स्वतंत्र अग्रवाल अनिल कुमार सोनी, शशि गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, हिमांशु दुबे आदि सदस्य मौजूद रहे।