मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देशहमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की*विश्वनाथगंज की पुकार—इस बार युवा नेतृत्व की सरकारसड़क सुरक्षा: डीटीआई अहमद दीन ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक, माता-पिता से हेलमेट और लाइसेंस सुनिश्चित करने की अपील पूंछ में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाहमीरपुर :मौदहा मंडी में ट्रक से 520 बोरी खेसारी दाल बरामद, सचल दल ने की जब्तीहमीरपुर :सीएचसी के पास पेड़ से टकराकर पलटी मुर्गों से भरी पिकअप, लाखों का नुकसानहमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देशहमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की*विश्वनाथगंज की पुकार—इस बार युवा नेतृत्व की सरकारसड़क सुरक्षा: डीटीआई अहमद दीन ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक, माता-पिता से हेलमेट और लाइसेंस सुनिश्चित करने की अपील पूंछ में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाहमीरपुर :मौदहा मंडी में ट्रक से 520 बोरी खेसारी दाल बरामद, सचल दल ने की जब्तीहमीरपुर :सीएचसी के पास पेड़ से टकराकर पलटी मुर्गों से भरी पिकअप, लाखों का नुकसान
Hamirpurउत्तर प्रदेशशिक्षा

हमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार के सा…

हमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार के साथ इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें और निगरानी व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न हो।

परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई और अभ्यर्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षा से पहले सभी तकनीकी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

राजकीय इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने परीक्षा संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की जांच, उपस्थिति, ओएमआर शीट वितरण सहित सभी निर्धारित प्रक्रियाएं सावधानीपूर्वक पूरी की जाएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।