

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। अपराध और अपराधियों की रोकथाम और लम्बित मुकदमों की विवेचना के सिलसिले में कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक मोहित कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि, एक व्यक्ति झोले में नाजायज वस्तु लिए मण्डी गेट के कुछ आगे नेशनल हाईवे पर खडा है। मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया तो उसने अपना नाम नरायच निवासी सुमित वर्मा बताया और आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास चार सौ ग्राम से अधिक सूखा गांजा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध दवा एंड स्वापक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई है।