A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :आगामी मोहर्रम को लेकर आयोजकों के साथ बैठक

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। इस्लामिक नये साल के साथ शुरू होने वाले मोहर्रम को लेकर अलग अलग तारीखों में निकलने वाले जुलूसों और होने आयोजनों को लेकर कोतवाली में आयोजकों के साथ बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने की। कस्बे की कोतवाली में आगामी मोहर्रम को लेकर ताजियादारों सहित अन्य कार्यक्रमों और जुलूसों के आयोजकों के साथ विस्तार से चर्चा की। जिसमे मोहर्रम के महीने में अलग अलग तारीखों में होने वाले जुलूसों और उनके आयोजकों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जगह जगह डाले गए इण्टर नेट के तारों की समस्या को जमकर उठाया गया।साथ ही किसी तरह की नयी परम्परा और शस्त्र प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक रहने की बात कही गई।तथा ताजियों की ऊंचाई और पेडों की निकल आई डालों को लेकर भी चर्चा की गई जिसपर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने एक बार रूट का निरीक्षण करने की बात कही। इस दौरान उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रशेखर गौतम, सहित मौदहा नगर और कोतवाली क्षेत्र के अनेक गावों के ताजियादार मौजूद रहे।

Show More
Back to top button