अखंड भारत न्यूज़ – नैनपुर विशेष खबर
लोकेशन – नैनपुर
संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर
9399424203
स्लग –: नैनपुर के वार्डों में कच्ची शराब का कार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, आबकारी विभाग कब जागेगा?
# नैनपुर में कच्ची शराब का कथित कारोबार, नशे की गिरफ्त में युवा और बुजुर्ग!
**एंकर — नैनपुर – नैनपुर में आखिर किसकी शह पर फल-फूल रहा है कच्ची शराब का कारोबार? नगर के वार्ड नंबर चार, नौ, दस, एक पंद्रह और भी वार्डों में कच्ची शराब बिकने की शिकायतें सामने आ रही हैं। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि युवा हों या बुजुर्ग, नशे की गिरफ्त से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है।
जिस उम्र में युवाओं के हाथों में किताबें, रोजगार और सुनहरे भविष्य के सपने होने चाहिए, उस उम्र में कुछ युवा नशे की गिरफ्त में फंसते नजर आ रहे हैं। आखिर इस गंभीर समस्या पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?
कच्ची शराब केवल एक नशा नहीं, बल्कि जिंदगी के लिए जहर साबित हो सकती है। इसके सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं और जहरीली शराब जानलेवा भी हो सकती है।
सबसे बड़ी चिंता युवाओं को लेकर है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती है तो उसका असर केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।
वहीं बुजुर्गों में भी शराब की लत परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। घर की कमाई नशे में खर्च हो रही है और परिवारों की खुशियां प्रभावित हो रही हैं।
**आबकारी विभाग पर सवाल:**
अब सवाल आबकारी विभाग से है। क्या विभाग को इन शिकायतों की जानकारी नहीं है? यदि जानकारी है तो कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई दे रही?
क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर नैनपुर के वार्डों में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर कब शिकंजा कसेगा?
नैनपुर की जनता को नशामुक्त वातावरण चाहिए, न कि मोहल्ले-मोहल्ले अवैध शराब का कारोबार।
प्रशासन और आबकारी विभाग को चाहिए कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करें तथा युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।
अब देखना होगा कि आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद से कब जागता है और नैनपुर को इस नशे के जाल से कब मुक्ति मिलती है।
