मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
ओंकारेश्वर नहर में पानी नहीं, किसान परेशान; भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनीस्व. नरेशचंद्रजी मालवीया की स्मृति में 7 कुर्सियां भेंट, जनसहयोग से ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की पहलट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारविधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोनोग्राफी मशीन, किसानों को 12 घंटे बिजली और अवैध अतिक्रमण हटाने की भी उठाई मांगमनावर में अतिक्रमण का अंबार, मुख्य मार्गों से बस स्टैंड तक आवागमन बेहालईशानगर में धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा, महाआरती के साथ हुआ समापनशरद पूर्णिमा पर मृत्युंजय होटल गार्डन में गूंजे गरबा के सुर, उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाबगायत्री परिवार की बैठक में पटाखा मुक्त दीपावली मनाने का संकल्पदाहोद में नवनिर्मित अस्पताल का शिलान्यास पूजन संपन्न, संत-महात्माओं ने दिया आशीर्वादपाटीदार समाज के गौरव बने मेजर डॉ. दीपांशु पाटीदारओंकारेश्वर नहर में पानी नहीं, किसान परेशान; भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनीस्व. नरेशचंद्रजी मालवीया की स्मृति में 7 कुर्सियां भेंट, जनसहयोग से ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की पहलट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारविधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोनोग्राफी मशीन, किसानों को 12 घंटे बिजली और अवैध अतिक्रमण हटाने की भी उठाई मांगमनावर में अतिक्रमण का अंबार, मुख्य मार्गों से बस स्टैंड तक आवागमन बेहालईशानगर में धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा, महाआरती के साथ हुआ समापनशरद पूर्णिमा पर मृत्युंजय होटल गार्डन में गूंजे गरबा के सुर, उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाबगायत्री परिवार की बैठक में पटाखा मुक्त दीपावली मनाने का संकल्पदाहोद में नवनिर्मित अस्पताल का शिलान्यास पूजन संपन्न, संत-महात्माओं ने दिया आशीर्वादपाटीदार समाज के गौरव बने मेजर डॉ. दीपांशु पाटीदार
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर जिला धार मार्गदर्शन एवं सहयोग से सेक्टर सिंघाना के ग्राम पंचायत पुनर्वास भवन…

सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर जिला धार मार्गदर्शन एवं सहयोग से सेक्टर सिंघाना के ग्राम पंचायत पुनर्वास भवन गोपालपूरा जाहुर में नवांकुर संस्था सिरसी सत्यवीर तेजाजी समिति द्वारा आज दिनांक 26/10/26 को सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथि स्वागत बाद, स्वागत भाषण नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि सावन जाट द्वारा दिया गया। उन्होंने सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रस्फुटन समितियो की भूमिका और उनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक विकास को गति देने के महत्व को बताया।

इस अवसर पर म प्र जन अभियान परिषद के विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए म प्र जन अभियान परिषद की अवधारणा, लक्ष्य, उद्देश्य एवं परिषद द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की । सामाजिक सहभागिता, जनभागीदारी तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने में प्रस्फुटन समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।

वहीं नवांकुर संस्था चिकली वंदेमातरम समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश भवेल ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजी करण विषय पर जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि दस्तावेजीकरण किसी भी संस्था या समिति के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। समिति के कार्यों का व्यवस्थित अभिलेख संधारण, आवश्यक दस्तावेजो का रखरखाव तथा गतिविधियों का रिकार्ड तैयार करने के महत्व को समझाया।मां नर्मदा सेवा एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष प्प्रवीण दास बैरागी जी ने संवाद कौशल एवं तकनीक विषय पर जानकारी प्रदान करते बताया कि प्रभावी संवाद कौशल व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास सामाजिक सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

संवाद कौशल तकनीक से तात्पर्य सामाजिक कार्यकर्ताओ को समाज के लोगों को जुड़ने, उनकी समस्याओं को समझने, आपसी समन्वय स्थापित करने तथा जनभागीदारी बढ़ाने के लिए संवाद कौशल तकनीक का उपयोग करना चाहिए। अच्छे संवाद से समाज में विश्वास का वातावरण का निर्माण होता है एवं सामूहिक प्रयास में विकास कार्यों को गति मिलती है। तत्पश्चात उपस्थित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।