मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
ओंकारेश्वर नहर में पानी नहीं, किसान परेशान; भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनीस्व. नरेशचंद्रजी मालवीया की स्मृति में 7 कुर्सियां भेंट, जनसहयोग से ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की पहलट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारविधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोनोग्राफी मशीन, किसानों को 12 घंटे बिजली और अवैध अतिक्रमण हटाने की भी उठाई मांगमनावर में अतिक्रमण का अंबार, मुख्य मार्गों से बस स्टैंड तक आवागमन बेहालईशानगर में धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा, महाआरती के साथ हुआ समापनशरद पूर्णिमा पर मृत्युंजय होटल गार्डन में गूंजे गरबा के सुर, उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाबगायत्री परिवार की बैठक में पटाखा मुक्त दीपावली मनाने का संकल्पदाहोद में नवनिर्मित अस्पताल का शिलान्यास पूजन संपन्न, संत-महात्माओं ने दिया आशीर्वादपाटीदार समाज के गौरव बने मेजर डॉ. दीपांशु पाटीदारओंकारेश्वर नहर में पानी नहीं, किसान परेशान; भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनीस्व. नरेशचंद्रजी मालवीया की स्मृति में 7 कुर्सियां भेंट, जनसहयोग से ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की पहलट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारविधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोनोग्राफी मशीन, किसानों को 12 घंटे बिजली और अवैध अतिक्रमण हटाने की भी उठाई मांगमनावर में अतिक्रमण का अंबार, मुख्य मार्गों से बस स्टैंड तक आवागमन बेहालईशानगर में धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा, महाआरती के साथ हुआ समापनशरद पूर्णिमा पर मृत्युंजय होटल गार्डन में गूंजे गरबा के सुर, उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाबगायत्री परिवार की बैठक में पटाखा मुक्त दीपावली मनाने का संकल्पदाहोद में नवनिर्मित अस्पताल का शिलान्यास पूजन संपन्न, संत-महात्माओं ने दिया आशीर्वादपाटीदार समाज के गौरव बने मेजर डॉ. दीपांशु पाटीदार
Dharक्राइममध्य प्रदेश

विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोनोग्राफी मशीन, किसानों को 12 घंटे बिजली और अवैध अतिक्रमण हटाने की भी उठाई मांग

मनावर सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों की सेवाएं जारी रखने की मांग... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। मनावर सिविल अस्पताल में वर्षों से सेवाएं दे…

विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोनोग्राफी मशीन, किसानों को 12 घंटे बिजली और अवैध अतिक्रमण हटाने की भी उठाई मांग
WhatsApp Facebook

मनावर सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों की सेवाएं जारी रखने की मांग…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मनावर सिविल अस्पताल में वर्षों से सेवाएं दे रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय मुवेल एवं डॉ. सुनील देसाई के अटैचमेंट निरस्त करने के आदेश जारी होने के बाद उनकी सेवाएं यथावत रखने की मांग उठी है। जयस के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं सहित किसानों और नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जब तक मनावर सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों के नए पद सृजित नहीं होते, तब तक दोनों डॉक्टरों को यहीं पदस्थ रखा जाए, ताकि मरीजों को उपचार के लिए परेशान न होना पड़े।

विधायक डॉ. अलावा ने ज्ञापन में बताया कि मनावर विधानसभा क्षेत्र की आबादी लगभग साढ़े चार लाख है। मनावर के एकमात्र सिविल अस्पताल में स्थानीय मरीजों के साथ गंधवानी और धरमपुरी विधानसभा क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बेहद जरूरी है।

*औद्योगिक क्षेत्र होने से दुर्घटनाओं का खतरा, विशेषज्ञ डॉक्टर जरूरी*

विधायक ने कहा कि मनावर औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ ही यहां अल्ट्राटेक कंपनी सहित अन्य औद्योगिक गतिविधियां संचालित हैं। क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों की आवाजाही के कारण प्रमुख मार्गों पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है। ऐसे में सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों के साथ जनरल सर्जन की उपलब्धता भी जरूरी है। उन्होंने मांग की कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए।

*गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने की मांग*

विधायक ने सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए सोनोग्राफी मशीन की शीघ्र व्यवस्था करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को राहत मिलेगी तथा उन्हें जांच के लिए दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

*किसानों को 12 घंटे बिजली देने और राजस्व वसूली में छूट की मांग*

ज्ञापन में मनावर विधानसभा क्षेत्र में अल्पवर्षा से उत्पन्न स्थिति का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि कम बारिश के कारण खरीफ की फसलों को नुकसान हुआ है और आगामी रबी फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए राजस्व वसूली में छूट दी जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए किसानों को लगातार 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराने और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की।

*अवैध अतिक्रमण और कॉलोनियों पर कार्रवाई की मांग*

विधायक डॉ. अलावा ने मनावर नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही नगर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर तत्काल कार्रवाई करने और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की।

विधायक ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।