मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
क्षेत्र में पहली बार मेधावी छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, जनचेतना मंच मारुड की पहलगोबर का प्रचार, गौमाता की दुर्दशा: बीफ निर्यात में नंबर-2 का डंका, किसान कर्ज में डूबा, उद्योगपतियों के लोन माफ – कब जागेगी भाजपा सरकार?वैदिक सत्य सनातन धर्मवैदिक सत्य सनातन धर्मवैदिक सत्य सनातन धर्मअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं श्री राधा रमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी साइंस के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवसमिर्जापुर के होलिया में पंचायत सहायक की नियुक्ति में मनमानीहाई टेंशन तार गिरने से मोटरसाइकिल जल कर बनी राखसेवा संकल्प अभियान के तहत नरसला और जमलापानी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित ​कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन एवं सांसद श्री बंटी विवेक साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम संअवैध शराब के कारोबारियों पर आबकारी विभाग का शिकंजा ​पांढुर्णा में की गई बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग गांवों में दबिश देकर महुआ लाहन किया नष्टक्षेत्र में पहली बार मेधावी छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, जनचेतना मंच मारुड की पहलगोबर का प्रचार, गौमाता की दुर्दशा: बीफ निर्यात में नंबर-2 का डंका, किसान कर्ज में डूबा, उद्योगपतियों के लोन माफ – कब जागेगी भाजपा सरकार?वैदिक सत्य सनातन धर्मवैदिक सत्य सनातन धर्मवैदिक सत्य सनातन धर्मअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं श्री राधा रमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी साइंस के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवसमिर्जापुर के होलिया में पंचायत सहायक की नियुक्ति में मनमानीहाई टेंशन तार गिरने से मोटरसाइकिल जल कर बनी राखसेवा संकल्प अभियान के तहत नरसला और जमलापानी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित ​कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन एवं सांसद श्री बंटी विवेक साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम संअवैध शराब के कारोबारियों पर आबकारी विभाग का शिकंजा ​पांढुर्णा में की गई बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग गांवों में दबिश देकर महुआ लाहन किया नष्ट
Pandhurnaदेशमध्य प्रदेश

गोबर का प्रचार, गौमाता की दुर्दशा: बीफ निर्यात में नंबर-2 का डंका, किसान कर्ज में डूबा, उद्योगपतियों के लोन माफ – कब जागेगी भाजपा सरकार?

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना देश में जैविक और प्राकृतिक खेती का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। नेताओं की डीपी पर गोबर-गोमूत्र से समृद्धि के नारे चमक रहे हैं। अच्छी बा…

गोबर का प्रचार, गौमाता की दुर्दशा: बीफ निर्यात में नंबर-2 का डंका, किसान कर्ज में डूबा, उद्योगपतियों के लोन माफ – कब जागेगी भाजपा सरकार?
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
देश में जैविक और प्राकृतिक खेती का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। नेताओं की डीपी पर गोबर-गोमूत्र से समृद्धि के नारे चमक रहे हैं। अच्छी बात है, पर सवाल ये है – गोबर आएगा कहां से?

गौवंश कत्लखानों की ओर धकेला जा रहा है। गांव-गांव में आवारा गायें भूख से मर रही हैं, किसान छुट्टा पशुओं से परेशान है। और जो सरकार गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा तक नहीं दे पाई, वही विदेशों में जाकर डंका बजा रही है कि भारत बीफ निर्यात में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। ये कैसा गौ-प्रेम है?

महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस के दाम आसमान पर, पेट्रोल-डीजल में मिलावट के आरोप, खाद-कीटनाशक के भाव सुनकर किसान कांप जाता है। फसल का भाव नहीं मिलता, लागत दिन-ब-दिन बढ़ती जाती है।

छात्रों का भविष्य पेपर लीक माफिया खा रहा है। सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, इलाज नहीं। बैंक आम जनता को लूट रहे हैं। जितनी करेंसी देश में नहीं, उससे ज्यादा के लोन हवा में नंबरों से बांट दिए गए। अब PhonePe-Google Pay पर भी लूट की तैयारी है।

विपक्ष कह रहा वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं। दूध से ज्यादा शराब महंगी बिक रही है। ठेकों पर रेट बोर्ड गायब है, हर बोतल पर MRP से ज्यादा वसूली हो रही है।

सबसे बड़ा सवाल – उद्योगपतियों के हजारों करोड़ के लोन माफ करने के लिए सरकार के पास पैसा है, पर किसान का कर्ज माफ करने के लिए खजाना खाली है?

ये प्रचार नहीं, जनता के साथ धोखा है। दिखावे को नमस्कार करने का समय गया, अब हिसाब मांगने का समय है।