पूजा-अर्चना कर समाजजनों ने लिया भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। नगर के गोगा मेडी भेरवान चौक पर महा वाल्मीकि पंचायत द्वारा भगवान वाल्मीकि जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने भगवान वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महा वाल्मीकि पंचायत के चौधरी अनिल तोमर ने भगवान वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उपस्थित समाजजनों ने भी भगवान वाल्मीकि जी का स्मरण कर उन्हें नमन किया। समारोह के दौरान समाज में एकता, आपसी सद्भाव और भगवान वाल्मीकि जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर गोगा समिति अध्यक्ष राजेश तोमर, भगत दिनेश तोमर, ओम प्रकाश घारू, आत्माराम घारू, कुंदन पथरोड, अनिल रेवाल, सुदेश घारू, अजय घारू, दीपक घारू, चंदन आदिवाल, महेश तोमर, चंदन घारू, विशाल चौहान, कालू तोमर, तरुण घारू, गोपू घारू और राजा तोमर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
