मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
ओंकारेश्वर नहर में पानी नहीं, किसान परेशान; भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनीस्व. नरेशचंद्रजी मालवीया की स्मृति में 7 कुर्सियां भेंट, जनसहयोग से ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की पहलट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारविधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोनोग्राफी मशीन, किसानों को 12 घंटे बिजली और अवैध अतिक्रमण हटाने की भी उठाई मांगमनावर में अतिक्रमण का अंबार, मुख्य मार्गों से बस स्टैंड तक आवागमन बेहालईशानगर में धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा, महाआरती के साथ हुआ समापनशरद पूर्णिमा पर मृत्युंजय होटल गार्डन में गूंजे गरबा के सुर, उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाबगायत्री परिवार की बैठक में पटाखा मुक्त दीपावली मनाने का संकल्पदाहोद में नवनिर्मित अस्पताल का शिलान्यास पूजन संपन्न, संत-महात्माओं ने दिया आशीर्वादपाटीदार समाज के गौरव बने मेजर डॉ. दीपांशु पाटीदारओंकारेश्वर नहर में पानी नहीं, किसान परेशान; भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनीस्व. नरेशचंद्रजी मालवीया की स्मृति में 7 कुर्सियां भेंट, जनसहयोग से ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की पहलट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारविधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोनोग्राफी मशीन, किसानों को 12 घंटे बिजली और अवैध अतिक्रमण हटाने की भी उठाई मांगमनावर में अतिक्रमण का अंबार, मुख्य मार्गों से बस स्टैंड तक आवागमन बेहालईशानगर में धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा, महाआरती के साथ हुआ समापनशरद पूर्णिमा पर मृत्युंजय होटल गार्डन में गूंजे गरबा के सुर, उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाबगायत्री परिवार की बैठक में पटाखा मुक्त दीपावली मनाने का संकल्पदाहोद में नवनिर्मित अस्पताल का शिलान्यास पूजन संपन्न, संत-महात्माओं ने दिया आशीर्वादपाटीदार समाज के गौरव बने मेजर डॉ. दीपांशु पाटीदार
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

दाहोद में नवनिर्मित अस्पताल का शिलान्यास पूजन संपन्न, संत-महात्माओं ने दिया आशीर्वाद

कष्टभंजन देव बालाजी की कृपा से निमाड़ क्षेत्र में दो अस्पतालों का निर्माण, जनवरी 2027 में भवरिया अस्पताल का लोकार्पण प्रस्तावित... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर…

दाहोद में नवनिर्मित अस्पताल का शिलान्यास पूजन संपन्न, संत-महात्माओं ने दिया आशीर्वाद
WhatsApp Facebook

कष्टभंजन देव बालाजी की कृपा से निमाड़ क्षेत्र में दो अस्पतालों का निर्माण, जनवरी 2027 में भवरिया अस्पताल का लोकार्पण प्रस्तावित…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। समीपस्थ ग्राम दाहोद में पुराणी स्वामी श्री जगत प्रकाशजी के नवनिर्मित होने वाले अस्पताल का शिलान्यास पूजन सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को संत-महात्माओं की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलश पूजन, कालम पूजन एवं आरती सहित विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पुराणी स्वामी श्री माधव प्रसाद दासजी डबाण, परम पूज्य शास्त्री स्वामी सूर्यप्रकाशदासजी (स्वामीनारायण मंदिर, कुक्षी), पूज्य शास्त्री स्वामी सत्यप्रकाशदासजी, परम पूज्य शास्त्री स्वामी शांतिप्रियदासजी (संस्थापक, कष्टभंजन मंदिर दाहोद), परम पूज्य अनंत स्वरूपदासजी, परम पूज्य पावन प्रियदासजी, कोठारी स्वामी विवेक स्वरूपदासजी सहित अन्य संत-महात्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पार्षद आशीष भगत, पार्षद अभिषेक भगत, पार्षद दशरथ भगत तथा अमेरिका से पधारे आचार्य श्री रक्षक पांड्या सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

*दो अस्पतालों के निर्माण का संकल्प*

इस अवसर पर परम पूज्य शास्त्री स्वामी शांतिप्रियदासजी ने मंच से अस्पताल निर्माण एवं कष्टभंजन मंदिर से जुड़े संकल्प की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प क्षेत्र में एक अस्पताल का निर्माण कराने का था, लेकिन कष्टभंजन देव बालाजी धाम की असीम कृपा से निमाड़ क्षेत्र के भवरिया एवं दाहोद में दो अस्पतालों का निर्माण एक साथ होना गौरवपूर्ण और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2027 में भवरिया अस्पताल का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। स्वामीजी ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाली मोहन भाई की टीम का साधुवाद करते हुए कहा कि जब तक उनके शरीर में प्राण रहेंगे, तब तक वे इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प को पूर्ण करना ही उनकी साधना है।

*निर्माण कार्य में सहयोग देने वालों का सम्मान*

नवनिर्मित अस्पताल के निर्माण कार्य में चेतन आर्किटेक्ट, सूरत, संजय बिल्डर, संकेत बिल्डर, गौतम बिल्डर, धर्मेंद्र, नीरव (सूरत), राहुल पाटीदार इंजीनियर (निसरपुर) एवं आशीष पाटीदार (कुक्षी) सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका रहेगी। इस अवसर पर अमेरिका से मुकेश भाई कॉन्ट्रैक्टर सहित सहयोगकर्ताओं का संत-महात्माओं के हाथों सम्मान किया गया तथा उन्होंने संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अस्पताल निर्माण के संकल्प को जनसेवा से जोड़ते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित शिलान्यास समारोह में संत-महात्माओं का स्वागत-सम्मान किया गया तथा उपस्थित जनसमुदाय पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष पाटीदार, खंडवा ने किया, आभार राकेश मुकाती, निंबोल ने व्यक्त किया।