

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय संस्थापक जुगल किशोर तिवारी पूर्व डीआईजी द्वारा तहसील मौदहा की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें मुकेश पालीवाल संरक्षक, रामचंद्र शुक्ल अध्यक्ष, अरविंद शर्मा महामंत्री, सोमनाथ बाजपेई मंत्री, राघवेंद्र गौतम ब्लॉक अध्यक्ष, अरविंद शुक्ला उपाध्यक्ष, अजय तिवारी उपाध्यक्ष, अशोक कुमार पाठक कोषाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी एडवोकेट पर्यवेक्षक, संतोष कुमार त्रिपाठी संगठन मंत्री, संजय दीक्षित संगठन मंत्री व आकाश तिवारी (अज्जू) को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बाजपेई ने समस्त पदाधिकारी से ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की है। अवगत हो कि जनपद हमीरपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के कार्यालय उद्घाटन एवं विचार मंथन कार्यक्रम में जनपद के हजारों सजातीय बंधुओ ने भाग लेकर एकजुटता दिखाई थी।