A2Z सभी खबर सभी जिले की

डॉ प्रगति जैन सम्मानित

समग्र जैन समाज व इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम द्वारा

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। आचार्य श्री विश्वसागर जी महाराज, आचार्य श्री विप्रणत सागर जी व शुद्धात्म सागर एवं अध्यात्म सागर जी महाराज कि सान्नीध्य में समग्र जैन समाज व इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम द्वारा प्रतिष्ठित शिक्षाविद डॉ. प्रगति जैन को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह छत्रपति नगर स्थित दलाल बाग में समग्र जैन समाज की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक मेहता ने डॉ. प्रगति जैन के उल्लेखनीय कार्यों का परिचय देते हुए बताया कि उनका सम्मान करने का उद्देश्य अन्य जैन प्रतिभाओं को उनके कार्यों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

डॉ. प्रगति जैन जो वर्तमान में माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय में गणित की विभागाध्यक्ष हैं। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हाल ही में उन्हें लंदन मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी द्वारा उनके शोध पत्र को बेस्ट पेपर अवार्ड से नवाजा गया और उन्हें मध्य प्रदेश गौरव रत्न भी प्राप्त हुआ। उनके 50 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। 10 किताबें भी प्रकाशित हैं। उनके नाम तीन पेटेंट भी दर्ज हैं। उनके मार्गदर्शन में चार विद्यार्थी पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।

इस अवसर पर समस्त जैन समाज और उनके शुभचिंतकों ने डॉ. प्रगति जैन को उनकी अद्भुत उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उक्त जानकारी अखिल भारतीय जैन पत्रकार महासंघ जिलाध्यक्ष, तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष, पत्रकार अनिल जैन ने दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!