मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदितबोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदित
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

बाढ़ की संभावनाओं को लेकर अधिकारी सतर्क

WhatsApp Facebook

संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क

यमुना-बेतवा तट पर 9 बाढ़ राहत चौकियां स्थापित करने की व्यवस्था – एसडीएम

कालपी (जालौन)

यमुना एवं बेतवा नदियों में संभावित बाढ़ तथा वर्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि तटवर्ती क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मालूम हो कि बीते कई वर्षों से यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने पर कालपी तहसील के लगभग दो दर्जन गांव तथा नगर के छह मोहल्ले बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। कालपी में यमुना नदी का खतरे का निशान 108 मीटर निर्धारित है। वर्ष 2025 में 2 अगस्त को आई बाढ़ के दौरान जलस्तर करीब 113 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे कई गांवों के साथ नगर के आधा दर्जन मोहल्ले जलमग्न हो गए थे। इसी प्रकार बेतवा नदी में आई भीषण बाढ़ से भी कई गांव प्रभावित हुए थे।

एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि यमुना नदी के तटवर्ती सात अलग अलग गांवों में बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की गई हैं। इसके अतिरिक्त बेतवा नदी के किनारे स्थित गांवों के लिए दो स्थानों पर बाढ़ राहत चौकियों की व्यवस्था की गई है। राजस्व विभाग के अधिकारियों, क्षेत्रीय लेखपालों, कोटेदारों, स्वास्थ्य विभाग की टीमों तथा अन्य संम्बंधित कर्मचारियों को बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय जल आयोग, कालपी केंद्र के प्रभारी के अनुसार स्थानीय वर्षा का यमुना नदी के जलस्तर पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। राजस्थान के कोटा बैराज सहित ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के बाद कालपी क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ता है। इसे देखते हुए प्रशासन जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

जिला संवाददाता

गायत्री निषाद की कलम से