A2Z सभी खबर सभी जिले की

बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से 7 वर्षीय बालक की मृत्यु, प्रशासन ने तत्काल शुरू की राहत कार्रवाई

डिंडौरी    जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नदिया टोला में अधिक बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से 7 वर्षीय बालक राजा आर्मो पिता विश्राम आर्मो की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व एवं पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।

    कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने राजस्व विभाग के तहसीलदार एवं पटवारी को ’’आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण तैयार करने’’ के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा घटना की जांच एवं आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।

    कलेक्टर के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए पात्रता के आधार पर अन्य योजनाओं एवं दिए जा सकने वाले लाभों की भी जानकारी तैयार की जा रही है। प्रशासन द्वारा परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

      इस दौरान ग्रामवासियों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके निराकरण की मांग की। ग्रामीणों ने गांव की सड़क की समस्या से भी अवगत कराया। कलेक्टर ने समस्या का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

Related Articles

इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button