A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:हमीरपुर:यातायात समापन समारोह के तहत किया गया जागरूक

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

हमीरपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में सोमवार के दिन यातायात माह नवंबर के समापन के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता सदर विधायक डॉ० मनोज प्रजापति व पुलिस अधीक्षक डॉ० दीक्षा शर्मा ने की ।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यातायात के नियमों को समझाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना था।इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गयी और उनसे आग्रह किया गया की वे अपने परिवार और समुदाय के सदस्यों को भी इन नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

सदर विधायक और पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों के पालन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है और इसे सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्र – छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सपथ दिलाई गयी।कार्यक्रम में छात्रों को समझाया गया कि यातायात नियम सिर्फ कानूनी दायित्व नहीं है ,बल्कि यह हमारी सुरक्षा के लिए अत्यावश्यक है।उन्होंने यातायात नियमों के उलंघन के संभावित खतरों और दुर्घटनाओं से बचने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में उपस्थित दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की सपथ ली।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!