A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024देश

सपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से घोषित किया प्रत्याशी, अखिलेश यादव ने सभी अटकलों पर लगाया विराम

फूलपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी ने रविवार को उम्मीदवार की घोषणा कर दी । पार्टी ने यहां से अमरनाथ मौर्या को प्रत्याशी घोषित किया है। अमरनाथ मौर्या पार्टी में प्रदेश सचिव भी हैं। प्रीतम नगर के रहने वाले अमरनाथ मौर्या लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी में रह चुके हैं। वर्ष 2002 में शहर पश्चिम से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। (Lok Sabha Election 2024) फूलपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी ने रविवार को उम्मीदवार की घोषणा कर दी । पार्टी ने यहां से अमरनाथ मौर्या को प्रत्याशी घोषित किया है। अमरनाथ मौर्या पार्टी में प्रदेश सचिव भी हैं।

प्रीतम नगर के रहने वाले अमरनाथ मौर्या लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी में रह चुके हैं। वर्ष 2002 में शहर पश्चिम से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा वह बसपा में कई पदों पर भी रह चुके हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ज्वाइन की थी सपा

भारतीय जनता पार्टी में भी वह काफी समय तक रहे हैं। वर्ष 2022 में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में शहर पश्चिम से सपा ने उन्हें टिकट भी दिया था, लेकिन नामांकन के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी ने रिचा सिंह को टिकट दे दिया, जिस कारण अमरनाथ मौर्या चुनावी दंगल से बाहर हो गए थे।

हालांकि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें आश्वासन दिया था कि लोकसभा चुनाव में उनके नाम पर विचार किया जाएगा। फूलपुर संसदीय सीट से अमरनाथ मौर्या ने दावेदारी पेश की थी, जिस पर रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा कर दी।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!