A2Z सभी खबर सभी जिले की

हत्यारे हुए गिरफ्तार

oplus_148897824
जमीन विवाद में कट्ठीवाड़ा में हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

दीपक शर्मा जिला पत्रकार

आलीराजपुर :- 13 जुलाई 2026 को थाना कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या की घटना घटित हुई थी, जिस पर थाना कट्ठीवाड़ा में प्रकरण क्रमांक 98/2026 धारा 103(1), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्‍योति उमठ बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आलीराजपुर डॉ0 शक्तिसिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कट्ठीवाड़ा के अधीनस्‍थ टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफतारी के निर्देश दिये गये।
प्रकरण के अनुसंधान के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी चन्द्रिया पिता अनसिंह मावड़ा द्वारा खरीदी गई भूमि पर मृतक खुमान पिता मेथु बारकला द्वारा बोवनी (फसल की बुवाई) की जा रही थी। इसी भूमि विवाद को लेकर चन्द्रिया एवं उसकी पत्नी मनीबाई पति चन्द्रिया मावड़ा ने मिलकर खुमान की हत्या कर दी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
सराहनीय योगदान-इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—
• उनि. माधुसिंह हाड़ा
• उनि. लालु भूरिया
• सउनि. यशवंत पाटीदार
• सउनि. रामवीर सिंह सेंगर
• प्रआर. मोती
• प्रआर. पारस
• आरक्षक विकास
• आरक्षक आशीष
• आरक्षक विजय
आर जितेन्द्र

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button