मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, राठ के दो यात्रियों की मौत

राठ,हमीरपुर । यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लगने से करीब नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में राठ क्षेत्र के…

हमीरपुर :यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, राठ के दो यात्रियों की मौत
WhatsApp Facebook

राठ,हमीरपुर । यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लगने से करीब नौ यात्रियों की मौत हो गई।

हादसे में राठ क्षेत्र के दो लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस बुधवार रात नोएडा के पास पहुंची थी।

इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में करीब नौ लोगों की जान चली गई।

हादसे में राठ कस्बे के बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता तथा जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी और हाल मुकाम बजरिया राठ के सरोज गुप्ता की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया।

शुक्रवार सुबह शव राठ पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रीय लोग पहुंचे।

दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे राठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।