A2Z सभी खबर सभी जिले की

*भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी का पिपरिया नगर में ढ़ोल-नगाड़ों के साथ आत्मीय स्वागत*

*संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर*

*पिपरिया।* भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के *जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी जी* का प्रथम बार पिपरिया नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर में प्रवेश करते ही पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने

*ढ़ोल-नगाड़ों के साथ पुष्पमाला पहनाकर* जिलाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। माहौल “भारत माता की जय” और “मोदी जी, जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर *एल्डरमैन लेखराज , जिला प्रभारी महेन्द्र परमार , कोषाध्यक्ष ललता प्रसाद , उपाध्यक्ष खुशीलाल , अरविंद अहिरवार , जिला कार्यालय मंत्री माखन , सह मंत्री अखिलेश बिल्लोरे , जिला मंत्री बालकिशन , श्रीराम सागर , जिला मीडिया प्रभारी नरेन्द्र बाल्मीक, मंडल अध्यक्ष रामदास अहिरवार , रामभरोस अहिरवार, प्रदीप कंथेले , मुकेश खटीक , मुकेश नायक , सामाजिक संगठन प्रमुख शालकराम , धनराज गोलिये , रविशंकर ब्रह्मवंशी , हरगोविंद * सहित समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्वागत के बाद हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, अनुसूचित जाति समाज तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

*जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी जी* ने सभी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि _”संगठन ही हमारी ताकत है। एकजुट होकर हम पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का कार्य करेंगे।”_कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि पार्टी के निर्देशों के अनुसार मिलकर कार्य करेंगे और आगामी चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएंगे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button