

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन हमीरपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों को अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान टोलीवार ड्रिल कराई गई, जिसमें जवानों की तैयारी और तालमेल का आकलन किया गया। वहीं रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए आगामी पासिंग आउट परेड की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस संबंध में आईटीआई और पीटीआई को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में ओआर (ऑर्डरली रूम) कर अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स, आरटीसी प्रभारी, आईटीआई/पीटीआई सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।