A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिवाली पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा: घंटी आंख में घुसने से 10 वर्षीय काव्या गंभीर रूप से घायल, रायपुर एम्स में चल रहा इलाज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में दिवाली पूजा के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। पूजा के माहौल में खेलते-खेलते 10 वर्षीय काव्या सिंह का पैर फिसल गया और मंदिर में लगी पूजा की घंटी उसकी आंख में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि घंटी आंख के आर-पार होकर मस्तिष्क तक पहुंच गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

 

परिजन तुरंत काव्या को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर एम्स रेफर किया गया। डॉक्टरों की एक टीम ने घंटों की जटिल सर्जरी कर घंटी को बाहर निकाला, लेकिन हादसे में काव्या की एक आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। साथ ही मस्तिष्क के ऊपरी हिस्से पर भी गहरी चोट पहुंची है।

 

Related Articles

डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। एम्स रायपुर की न्यूरो सर्जरी और ऑप्थाल्मोलॉजी टीम लगातार उसकी स्थिति पर निगरानी रख रही है।

स्थानीय लोग और परिजन बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 

(Bilaspur, Chhattisgarh)

 

Show More
Back to top button