

पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर मीडिया कर्मियों का किया सम्मान
संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – जम्बू स्वामी की तपोभूमि बोलखेडा पर नवनिर्मित श्री वर्धमान पंच बालयती तीर्थ क्षेत्र पर परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक के अवसर पर मीडिया कर्मियों का किया गया सम्मान तो गुरुवर ने दिया आशिर्वाद।
बोलखेड़ा समिति के सचिव वेद प्रकाश जैन व त्रिलोक जैन के अनुसार संपूर्ण पंचकल्याणक का सभी मीडिया चैनलों,पत्रकारों, द्वारा प्रचार प्रसार करने के कारण पंचकल्याणक समिति के द्वारा स्थानीय मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि वर्तमान युग मीडिया का युग है जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का विशेष महत्व है। आज मीडिया के माध्यम से ही समस्त आयोजनों का प्रचार प्रसार व्यापक पैमाने पर संभव हो रहा है। सभी को मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए अत्यधिक प्रभावना करनी चाहिए। समस्त आयोजन गोकुल राम ट्रस्ट बोलखेड़ा के द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं।