A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मौदहा में ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत में चालक की मौत,खलासी गंभीर 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।23 अप्रैल मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायच के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से एक ट्रक के चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई है वहीं दूसरे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

गुरुवार की शाम ट्रक संख्या यूपी 91T4979 का चालक कबरई की ओर जा रहा था और ट्रक संख्या UP 32 KN 0887 का चालक कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। तभी राजमार्ग स्थित गांव नरायच के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। तथा इनके परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बड़ी मसक्कत से इनमें फंसे लोगों को बाहर निकाला है। जिसमें कबरई की ओर जा रहे ट्रक के चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई है।इसकी शिनाख्त अयोध्या निवासी ऋषि 24 के रूप में हुई है। वहीं लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक के खलासी मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायच निवासी धर्मेन्द्र को गंभीर हालत में हमीरपुर सदर अस्पताल के लिए रिफर किया गया है।इस घटना के बाद राजमार्ग में दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी रही है।

Related Articles

 

Show More
Back to top button