A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :दो वर्ष की मेहनत से तैयार हुई पांच लाख रुपये की भव्य ताजिया

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। मोहल्ला तरौस कम्हरिया में आलमगीर द्वारा तैयार की गई भव्य ताजिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ताजिया के निर्माण में लगभग दो वर्ष का समय लगा, जबकि इसकी लागत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।आलमगीर ने बताया कि ताजिया को पारंपरिक कला और बारीक कारीगरी के साथ तैयार किया गया है। इसकी खूबसूरती और आकर्षक डिजाइन को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने कारीगर की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की एक विशेष पहचान बताया।स्थानीय लोगों के अनुसार, ताजिया की नक्काशी और सजावट में विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके कारण यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button