मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
चुनार में अज्ञात ट्रक में तार फंसने से टूटा बांस का खंभा, खिंचाव से स्मार्ट मीटर दीवार से उखड़कर गिराचुनार में अज्ञात ट्रक में तार फंसने से टूटा बांस का खंभा, खिंचाव से स्मार्ट मीटर दीवार से उखड़कर गिरालोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –– मड़ई जाने के नाम पर घर से निकला युवक, चार दिन बाद कुएं में मिला शवअभाविप की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा, सोमू कश्यप बने अध्यक्ष और रिया कुशवाहा को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी,,,ओबरा गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के केवाईसी के नाम पर कर रहा उत्पीड़नपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघअखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ,,बाइक रैली के साथ न्यायोत्सव 2026 का हुआ समापन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।आनंद अल्पविराम मोटिवेशन सत्र में विद्यार्थियों ने तय किए लक्ष्यमॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में सातवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चोें ने दी मनमोहक प्रस्तुतिचुनार में अज्ञात ट्रक में तार फंसने से टूटा बांस का खंभा, खिंचाव से स्मार्ट मीटर दीवार से उखड़कर गिराचुनार में अज्ञात ट्रक में तार फंसने से टूटा बांस का खंभा, खिंचाव से स्मार्ट मीटर दीवार से उखड़कर गिरालोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –– मड़ई जाने के नाम पर घर से निकला युवक, चार दिन बाद कुएं में मिला शवअभाविप की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा, सोमू कश्यप बने अध्यक्ष और रिया कुशवाहा को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी,,,ओबरा गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के केवाईसी के नाम पर कर रहा उत्पीड़नपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघअखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ,,बाइक रैली के साथ न्यायोत्सव 2026 का हुआ समापन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।आनंद अल्पविराम मोटिवेशन सत्र में विद्यार्थियों ने तय किए लक्ष्यमॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में सातवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चोें ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Singrauliताज़ा खबरमध्य प्रदेश

बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।

सिंगरौली यातायात पुलिस की विशेष पहल चालान नहीं, मिला सुरक्षा का उपहार बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर…

बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।
Oplus_131072
WhatsApp Facebook

सिंगरौली यातायात पुलिस की विशेष पहल चालान नहीं, मिला सुरक्षा का उपहार

बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिंगरौली यातायात पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चून कुमारी स्टेडियम तिराहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध केवल चालानी कार्रवाई करने के स्थान पर उन्हें सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. द्वारा स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर कुल 75 हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

*हेलमेट पहनने का लिया संकल्प*

कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते समय प्रत्येक बार हेलमेट पहनकर ही घर से निकलेंगे। वाहन चालकों ने सिंगरौली पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए नियमित रूप से हेलमेट पहनने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की सबसे सकारात्मक बात यह रही कि हेलमेट प्राप्त करने वाले वाहन चालकों ने अपनी आदत में बदलाव का संकल्प लिया। वाहन चालकों ने कहा कि वे कई बार बिना हेलमेट घर से निकल जाते थे, लेकिन आज पुलिस द्वारा हेलमेट प्रदान किए जाने और उसके महत्व को समझाए जाने के बाद वे भविष्य में प्रत्येक बार दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनेंगे।

*सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण संदेश*

पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना उतना ही आवश्यक है। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन करना सुरक्षित यातायात की मूल आवश्यकता है।

सिंगरौली यातायात पुलिस की यह पहल दंड के स्थान पर जागरूकता, सहभागिता एवं व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से सड़क सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास है। पुलिस द्वारा दिया गया यह “सुरक्षा का उपहार” वाहन चालकों को केवल हेलमेट ही नहीं, बल्कि सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी भी सौंपता है।

*उक्त कार्यक्रम में यातायात प्रभारी रोशनी केसरवानी, सूबेदार श्री आशीष तिवारी, उपनिरीक्षक, सउनि. सुरेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक आशीष बागरी, विनय सिंह, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, आरक्षक प्रवेश, पवन सहित यातायात पुलिस का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।*

*“उपहार हमारा, उसे पहनने का वादा आपका।”*
*सिंगरौली यातायात पुलिस सदैव आपके साथ।*