डिंडोरी (किसलपुरी) मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में शनिवार को विद्यालय का सातवां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला डिंडोरी के डीपीसी अमित गौलिया, अमरपुर ब्लॉक के बीआरसी देवेंद्र दीक्षित, जिला प्रोग्रामर अनुराग पटेल, आरती पटेल, अश्विन झारिया, कृष्ण कुमार मिश्रा, ग्राम के सरपंच श्रीमती उषा वनवासी, उप सरपंच विनोद पाठक, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक शिवकुमार पाठक, अरविंद कुमार पाठक, कुंवरिया मरावी, जिला मंत्री भाजपा श्रीमती नरबदिया मरकाम एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन-वंदन, पुष्पमाला अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न राज्यों को प्रदर्शित करता अनेकता में एकता कार्यक्रम से हुई। इसके बाद हॉरर डांस, कॉमेडी डांस, लोकनृत्य, डांडिया, राजस्थानी लोकनृत्य, सास-बहू की नोक-झोंक नाटक, भाई-बहन का प्यार, मम्मी-पापा की झलक जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। विशेष प्रस्तुति में माता-पिता को संदेश दिया गया कि बच्चों को माता-पिता के समय की कितनी जरूरत होती है और बच्चों की छोटी-छोटी गलतियों से क्या बड़ी मिस्टेक हो सकती है, इस पर मार्मिक नाटक दिखाया गया। सबसे आकर्षक प्रस्तुति यमराज की अदालत रही, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए। विज्ञान पर आधारित ड्रामा में बच्चों ने समझाया कि जादू कुछ नहीं होता, यह सब साइंस होता है और ढोंगी बाबाओं के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। इस प्रस्तुति की सभी ने खूब प्रशंसा की।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर नीरज नंदेहा, संपत सिंह पट्टा, ललित तिवारी, रेवाशंकर वैदेही, शिवचरण, पूर्व ग्रामसेवक आर.एल. यादव, रमा पांडे, बबली मर्सकोले, प्रभा, शारदा परते, कांति धुर्वे, ओमकार मरकाम, अनीता धुर्वे, शासकीय स्कूल के शिक्षक, पवन साहू, छात्रावास अधीक्षक शांति जी, चैन सिंह परस्ते, ज्योति बर्मन, अनिल चौबे, धनेश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, नन्हे सिंह धुर्वे, गौरी प्रजापति, भुनेश्वर ओबेरॉय, कौशल विश्वकर्मा, शिम्पी ठाकुर, रंजना मराकोले सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दर्शकों ने कहा कि इतने छोटे से गांव के विद्यालय में इतना शानदार आयोजन काबिले-तारीफ है।
इस सफल आयोजन में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रुचि पांडेय के निर्देशन में समस्त स्कूल स्टाफ अतुल पाठक, अंशुल पाठक, देवेंद्र कुमार मंदे, अमृता यादव, पूनम भवेदी, अर्चना परना, हर्षिता गर्ग, रिमझिम मिश्रा, जानकी वर्मन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पालक एवं विशेष सहयोगी भागचंद प्रजापति, मोहित पाठक, सचिन, सरजू एवं समस्त पालकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या श्रीमती रुचि पांडेय ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
