मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
ओबरा गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के केवाईसी के नाम पर कर रहा उत्पीड़नपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघअखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ,,बाइक रैली के साथ न्यायोत्सव 2026 का हुआ समापन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।आनंद अल्पविराम मोटिवेशन सत्र में विद्यार्थियों ने तय किए लक्ष्यमॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में सातवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चोें ने दी मनमोहक प्रस्तुति## धनबाद में 100 से अधिक लाभुकों के बीच 50 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण, 14 परिवारों को मिला अबुआ आवास का तोहफाहमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश; गौशाला की अव्यवस्थाओं पर ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सीवीओ को पांच दिन में सुधारफरार 40 आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल 66,500/- रुपये का इनाम घोषितविधायक रामकुमार टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी किसानों के हित में लिए गए फैसलों की जानकारी* हेडलाइन *भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में हुई प्रेसवार्ता, 3100 रओबरा गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के केवाईसी के नाम पर कर रहा उत्पीड़नपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघअखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ,,बाइक रैली के साथ न्यायोत्सव 2026 का हुआ समापन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।आनंद अल्पविराम मोटिवेशन सत्र में विद्यार्थियों ने तय किए लक्ष्यमॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में सातवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चोें ने दी मनमोहक प्रस्तुति## धनबाद में 100 से अधिक लाभुकों के बीच 50 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण, 14 परिवारों को मिला अबुआ आवास का तोहफाहमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश; गौशाला की अव्यवस्थाओं पर ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सीवीओ को पांच दिन में सुधारफरार 40 आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल 66,500/- रुपये का इनाम घोषितविधायक रामकुमार टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी किसानों के हित में लिए गए फैसलों की जानकारी* हेडलाइन *भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में हुई प्रेसवार्ता, 3100 र
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश; गौशाला की अव्यवस्थाओं पर ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सीवीओ को पांच दिन में सुधार

हमीरपुर।जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज तहसील हमीरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पतारा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं एवं…

हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश; गौशाला की अव्यवस्थाओं पर ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सीवीओ को पांच दिन में सुधार
WhatsApp Facebook

हमीरपुर।जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज तहसील हमीरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पतारा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए सात अधिकारियों के प्रति जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। अनुपस्थित अधिकारियों में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, परियोजना अधिकारी (डूडा), अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता नलकूप, भूमि संरक्षण अधिकारी (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग) तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जन चौपाल के उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पतारा स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। गौशाला संचालन में लापरवाही के दृष्टिगत ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) को सख्त चेतावनी देते हुए पांच दिन के भीतर गौशाला की समस्त व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जन चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाया जाए तथा ग्रामीणों की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।