15 दिनों से प्रा. शाला बगबुडा पारा में पानी की किल्लत, बच्चे पानी को मोहताज*
*सीतापुर/बगबुडा।* प्राथमिक शाला बगबुडा पारा में पिछले 15 दिनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्कूल में नल-जल योजना बंद होने और हैंडपंप खराब होने से नौनिहाल पानी के लिए तरस रहे हैं।
स्कूल के बच्चों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, वहीं मध्यान्ह भोजन बनाने में भी काफी परेशानी हो रही है।
पालकों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द स्कूल में पानी की व्यवस्था सुचारू करे, ताकि बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर असर न पड़े।
