मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्न
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण

हमीरपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर सहित वन स्टॉप सेंटर, महिला कल्याण विभाग…

हमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पदभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर सहित वन स्टॉप सेंटर, महिला कल्याण विभाग, राजस्व अभिलेखागार (आरआरके), भूलेख तथा विभिन्न पटल और अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित पत्रावलियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार ने शासन के विभिन्न विभागों के साथ गोंडा और फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दी हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने राजस्व अभिलेखागार समेत विभिन्न पटलों पर अभिलेखों और रजिस्टरों के व्यवस्थित रखरखाव तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।

आईजीआरएस और जनसुनवाई पटल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

डीएम ने अभिलेखों को व्यवस्थित करने के लिए इन्वेंट्री तैयार करने तथा रिकॉर्ड के ऑनलाइन डिजिटलीकरण की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई के साथ अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और नियमित जांच सुनिश्चित करने को भी कहा।

पत्रकारों से बोले डीएम, जनता के लिए खुले रहेंगे दरवाजे
इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता में डीएम अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा और जायज कार्यों को पूरी संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर उनसे मिल सकते हैं। जनपद में जो व्यवस्थाएं अच्छी हैं, उन्हें और बेहतर किया जाएगा, जबकि जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने बाईपास निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दुर्घटनाओं की रोकथाम, बारिश से हुए नुकसान के सर्वेक्षण समेत जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन विषयों पर आवश्यक कार्रवाई और स्थलीय स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए।

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती बरतने की बात कहते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। सड़कों की स्थिति और मरम्मत के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान सीडीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह, कोषाधिकारी अंकिता सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित सभी उपजिलाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।