मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Sacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिटSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिट
North Westताज़ा खबरदिल्ली

दिल्ली MDS आधार कंपनी हुई ब्लैकिस्ट

🚨 बड़ी खबर: बिना इजाजत आधार सेवा जारी रखने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट नई दिल्ली: दिल्ली में आधार केंद्र के संचालन को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। NBT रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली…

दिल्ली MDS आधार कंपनी हुई ब्लैकिस्ट
WhatsApp Facebook

🚨 बड़ी खबर: बिना इजाजत आधार सेवा जारी रखने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

नई दिल्ली: दिल्ली में आधार केंद्र के संचालन को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। NBT रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (DBOCWWB) ने आधार केंद्र के संचालन में कथित अनियमितताओं और बिना अनुमति सेवाएं जारी रखने के मामले में MDS सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
बोर्ड के मुताबिक, कंपनी को 17 अक्टूबर 2025 को आधार केंद्र के संचालन का काम सौंपा गया था। बाद में कंपनी के कामकाज को लेकर कई शिकायतें मिलने पर बोर्ड ने उसका वर्क ऑर्डर रद्द कर दिया।

रिपोर्ट में आरोप है कि वर्क ऑर्डर रद्द होने के बाद भी कंपनी ने बोर्ड के रजिस्टर और यूजर कोड का इस्तेमाल करते हुए आधार एनरोलमेंट और अपडेट का काम जारी रखा।
आंकड़ों के अनुसार, 14 अगस्त 2026 तक कंपनी द्वारा बिना इजाजत 16,532 आधार अपडेट और 3,974 नए एनरोलमेंट किए जाने का उल्लेख है। यानी कुल 20,506 आधार ट्रांजैक्शन किए गए।

🔴 सबसे बड़ा सवाल
अगर कंपनी का वर्क ऑर्डर रद्द हो चुका था, तो उसके बाद भी यूजर कोड और बोर्ड के रजिस्टर का इस्तेमाल कर आधार सेवाएं कैसे जारी रहीं?
मामला आधार डेटा और लोगों की व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ा होने के कारण बेहद गंभीर है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है और बिना अनुमति किए गए इन ट्रांजैक्शन की जांच किस स्तर तक पहुंचती है।

रिपोर्टर दिल्ली
सूरज गुप्ता