मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्राहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा
Budaunउत्तर प्रदेशराजनीति

खबर

दहगवां ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम, 20 लाभार्थियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड दहगवां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा…

खबर
WhatsApp Facebook

दहगवां ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम, 20 लाभार्थियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड

दहगवां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दहगवां ब्लॉक परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत 21 सितंबर से 27 सितंबर तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी एवं सम्मान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान आज करीब 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही क्षेत्र से पहुंचे लोगों और किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता के पति सुभाष चंद्र गुप्ता, सुमित गुप्ता, रामावतार माहेश्वरी, सतीश कुमार सैनी, बीडीओ तथा ब्लॉक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। क्षेत्र की महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान लाभार्थियों को आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षा और सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।

अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने, उनकी समस्याएं सुनने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।