मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपणअतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपण
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे

मुस्करा (हमीरपुर)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 229 विधानसभा क्षेत्र राठ के मुस्करा कस्बे में सपा…

हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
WhatsApp Facebook

मुस्करा (हमीरपुर)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 229 विधानसभा क्षेत्र राठ के मुस्करा कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से मार्च निकाला।

पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकला मार्च बाजार होते हुए ब्लॉक कार्यालय के सामने पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का प्रयास किया।

सपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, इसी दौरान भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पुतला छीनने को लेकर पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट कर पुतला छीन लिया और उसे तोड़ दिया।

घटना से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की घेराबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मौके पर कुछ लोग सिविल ड्रेस में भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में मौजूद थे और स्थानीय पुलिस द्वारा उनका बचाव किया गया।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। कार्यक्रम में पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष शारदा श्रीवास, चंद्रवती वर्मा, नीलम यादव, ओम प्रकाश सोनकर वारसी, जिला पंचायत सदस्य राम सजीवन यादव, जिला उपाध्यक्ष मन प्यारे निषाद, वीर बल चौधरी, राम सिंह पाल, गोकुल राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र यादव, लालता खे गंगर, जगत राज राजपूत, शांत पाल यादव, ईश्वर दास पासवान, सियाराम श्रीवास, मैया राम श्रीवास, अमर चंद्र पाल, राम बाबू यादव, पुष्पेंद्र तिवारी, विकास राजपूत, गुड्डू महाराज, छात्र सभा महासचिव वैभव तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।