A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :रैंकिंग बढाने के चलते किया जा रहा फर्जी निस्तारण 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मामला उजागर होते ही अधिकारी बचाओ की मुद्रा में, नहीं रिसीव कर रहे फोन 

मौदहा हमीरपुर। आई.जी.आर. एस. यानि मुख्यमंत्री पोर्टल जहां लोगों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण स्तम्भ है तो वहीं जिम्मेदार जिले की रैंक बढाने के चलते फर्जी निस्तारण कर इस स्तम्भ को खोखला कर रहे हैं। वहीं एक मामला उजागर होते ही अधिकारी बचाओ की मुद्रा में आ गए हैं।

कस्बे के हैदरिया निवासी ललित शर्मा ने कस्बे में संचालित मधुपिया गैस एजेंसी के विरुद्ध अधिक रुपये लेने और होम डिलीवरी के रुपये लेने के बावजूद होम डिलीवरी नहीं करने की शिकायत आई.जी.आर. एस. पोर्टल में की थी जिसपर गैस एजेंसी ने संचालक मंशा मधुपिया ने अपने लेटर पैड में शिकायत कर्ता से बात कर उनकी समस्या का समाधान करने की लिखित सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दे दी। जिसके बाद जिलापूर्ति अधिकारी ने भी बिना शिकायत कर्ता को की समस्या सुने या शिकायत कर्ता को बिना विश्वास में लिए अपनी आख्या जिलाधिकारी को भेज दी जिसके बाद समस्या का निस्तारण कर दिया गया। जैसे ही उक्त जानकारी शिकायत कर्ता ललित शर्मा को मिली तो शिकायत कर्ता ने पुनः रिवीजन कर दिया जिसके बाद अधिकारी कुछ बोलने के बजाय बचाओ की मुद्रा में नजर आ रहे हैं।

Related Articles

यहाँ सबसे रोचक बात यह है कि, आई. जी. आर. एस. की रैँकिंग में अक्सर जिला पहले या दूसरे पायदान पर रहता है। इस एक प्रकरण ने साबित कर दिया कि, जब समस्या का निस्तारण अधिकारियों के वातानूकूलित केबिन से किया जाएगा तो जिला पहले पायदान में ही रहेगा।इस सम्बन्ध में बार बार फोन लगाने के बाद भी जिला पूर्ति अधिकारी आशुतोष ने फोन रिसीव नहीं किया।

Show More
Back to top button